दीपावली के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका से श्री दावड़ा विश्वविद्यालय के शीर्ष नेतृत्व की सौजन्य भेंट, उच्च शिक्षा एवं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विजन पर हुआ सार्थक संवाद

दीपावली के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका से श्री दावड़ा विश्वविद्यालय के शीर्ष नेतृत्व की सौजन्य भेंट, उच्च शिक्षा एवं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विजन पर हुआ सार्थक संवाद

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर श्री दावड़ा विश्वविद्यालय के शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस गरिमामयी अवसर पर विश्वविद्यालय के CEO श्री चिन्मय दावड़ा, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. वरुण गंजीर एवं कुलसचिव श्री विपिन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के विकास, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में बदलते परिदृश्य, नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा युवाओं को आधुनिक शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता से भी अवगत कराया।

माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के साथ यह आत्मीय मुलाकात दीपावली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं शैक्षणिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर बनी।

श्री दावड़ा विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं कौशल विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण तथा प्रदेश में उच्च शिक्षा के नए अवसर विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।