श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी में अखंड श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ, आध्यात्मिक वातावरण से गूंजा परिसर
श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी, नया रायपुर में 13 जनवरी 2026 को अखंड संगीत मय श्री रामचरितमानस के अखंड श्री रामायण पाठ का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकमंगल, विश्व शांति एवं समस्त प्राणियों के कल्याण की कामना है।
नया रायपुर स्थित श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी परिसर में 13 जनवरी 2026 को अखंड संगीत मय श्री रामचरितमानस के अखंड श्री रामायण पाठ का विधिवत आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित मंदिर में आयोजित इस पावन धार्मिक अनुष्ठान से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। इस शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय के परम आदरणीय सीईओ महोदय एवं डीजी महोदय पूजा-अर्चना में उपस्थित रहे तथा विधिवत रूप से सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं संगीत मय रामचरितमानस पाठ के साथ पूजा संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य समस्त प्राणियों के कल्याण, लोकमंगल तथा विश्व शांति की कामना करना है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण श्रद्धा भाव से सम्मिलित हुए।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन संस्थान में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों एवं आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं।






