रफ्तार का कहरः भिंड सड़क हादसे में दो मौत, बाइक को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी तेज रफ्तार कार

रफ्तार का कहरः भिंड सड़क हादसे में दो मौत, बाइक को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी तेज रफ्तार कार

भिंड। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला प्रदेश के भिंड जिले का है जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल है। घायल को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल हादसा NH 719 पर बरहद गांव के पास हुआ है। बाइक सवार को बचाने तेज रफ्तार स्कार्पियों खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि स्कार्पियों में तीन लोग सवार थे। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला मेहगांव थाना क्षेत्र का है। मृतकों के नाम पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मृतकों और घायल के शिनाख्ती में लगी है।